बाढ़ में फंसी ये मलयालम एक्ट्रेस, फ़ोन कर के लगाई मदद की गुहा’र।

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हा’हाकार मचा हुआ है।कई लोग बाढ़ में फंसने की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।मलयालम एक्ट्रेस मंजू वारियर भी बाढ़ में फंसी हैं।मंजू वारियर डायरेक्टर सनल कुमार शशिधरन और फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ हिमाचल प्रदेश के चतरू में बाढ़ के चलते फंस गई हैं

बीती रात एक्ट्रेस ने अपने भाई को सैटेलाइट फोन के जरिए कॉल की और मदद की गुहा’र लगाई।हिमाचल प्रदेश के चतरू में करीब 220 लोग फंसे हुए हैं। जिनमें फिल्म का क्रू भी शामिल है। बाढ़ में फंसे लोगों को खाने पाने का सामान मिलने में परेशानी हो रही है। लोगों के पास बस 1 दिन का खाना बचा हुआ है।

बाढ़ जैसे हालात की वजह से इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा है।एक्ट्रेस मंजू वारियर के भाई मधु ने राज्य के मंत्री वी मुरलीधरन को मदद के लिए संपर्क किया है। वी मुरलीधरन ने उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

मंजू वारियर मलयालम फिल्मों का जाना-माना चेहरा हैं।उन्हें मलयालम सिनेमा की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। मंजू ने महज 17 साल की उम्र में फिल्म Sakshyam से एक्टिंग डेब्यू किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading