उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के किशनी विधानसभा सीट से विधायक बृजेश कठेरिया की चचेरी बहन की दहेज के लिए ह’त्या के आ’रोप में पति, सास व ससुर के खि’लाफ केस द’र्ज किया गया है। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली उनकी बहन को 16 अगस्त को अ’स्पताल में भ’र्ती कराया गया था। पुलिस को बताया गया कि उसने फां’सी लगाने की कोशिश की। यहां सोमवार को महिला की मौ’त हो गई। भाई की ओर द’र्ज कराई गई रिपोर्ट में आ’रोप लगाया गया है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने के कारण फां’सी लगाकर ह’त्या की गई है।
विधायक बृजेश कठेरिया ने बताया कि उन्होंने चचेरी बहन सोनी वर्मा (26) की शादी 22 नवंबर 2015 को संजयनगर सेक्टर-23 निवासी अरुण वर्मा से की थी। अरुण के पिता आरएन वर्मा पीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर से रिटायर्ड हैं। शादी के वक्त जेठ ने अरुण को अपनी कंपनी में पार्टनर बताया, जबकि वह प्राइवेट जॉब करता था। परिवार में सास व सोनी की दो साल की बेटी प्रति है।

भाई संजीव कुमार ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही अरुण पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। कई बार सोनी को प्र’ताड़ित किया गया। 16 अगस्त की सुबह पांच बजे सोनी ने फोन कर बताया कि पति, सास व ससुर मा’रपी’ट कर रहे हैं। संजीव ने पति से आकर बात करने को कहा। ढाई घंटे बाद आरएन वर्मा ने बताया कि सोनी ने फांसी लगा ली और उसे निजी अस्पताल में भ’र्ती कराया है। वह गाजियाबाद पहुंचे तो वह वेंटिलेटर पर रखी थी। सोमवार सुबह डॉक्टरों ने उसे मृ’त घोषित कर दिया।

