दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को कहा कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बालेश शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनकी जगह पर वोडाफोन समूह के भारत में प्रतिनिधि रविंदर टक्कर को तत्काल प्रभाव से नया सीईओ और एमडी (प्रबंध निदेशक) नियुक्त किया गया है। उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है। बालेश वोडाफोन समूह में नई भूमिका में आएंगे। जिसकी घोषणा सही समय पर की जाएगी।’
