पॉला हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर इसी नाम से बनी मशहूर अभिनेती एमिली ब्लंट की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में लीड रोल कर रहीं परिणीति चोपड़ा के लुक का इसके निर्माताओं ने सोमवार को खुलासा किया। रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म लेकर परिणीति लंबे अरसे से उत्साहित रही हैं।

इस फिल्म के लुक के बारे में परिणीति चोपड़ा कहती हैं, “’द गर्ल ऑन द ट्रेन’ शूट करते हुए मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं एक अनु’शासित हॉस्टल में हूँ। आमतौर पर मैं अपने शूट के बाद दूसरा काम करना पसंद करती हूँ, लेकिन इस फिल्म के दौरान मैं हर दिन सेट पर वापस लौटने का इंतजार करती हूँ ।”

‘फिल्म में मेरा किरदार मीरा का है जो एक ऐसी शराबी लड़की है जैसा किरदार मैंने कभी परदे पर नहीं निभाया है।” फिल्म में परिणीति चोपड़ा के साथ अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी भी नज़र आएँगे।