टीवी एक्टर जय भानुशाली की पत्नी माही विज ने आज सुबह यानी 21 अगस्त को एक बेटी को जन्म दिया । माही और जय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ये जानकारी दी । साथ ही उन्होंने बेटी की पहली फोटो भी शेयर की । इस फोटो में जय बेटी के पैरों को चूमते नजर आ रहे हैं ।

जय ने अभी अपनी बेटी का नाम नहीं बताया है । माही ने पोस्ट में लिखा, ‘टि्वंकल-टि्वंकल लिटिल स्टार । हमने एक मन्नत मांगी थी और अब तुम यहां हो । हमें पैरेंट्स बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया । हमारे बेटी हुई है । भगवान का शुक्रिया कि उन्होंने हमें इतना कुछ दिया । मेरी जिंदगी बदल दी ।’ माही के इस पोस्ट पर उनके दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं ।
