बेकार नही जाएगी जवानों की श’हादत, होगी स’ख्त क’रवाई: डीजीपी

#BIHAR #INDIA : छपरा में मंगलवार को अप’राधियों के साथ हुए मुठ’भेड़ में दो जवान श’हीद हो गए। छपरा पहुंचे बिहार के डीजीपी ने बुधवार को मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि जवानों की श’हादत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। अ’पराधियों के खिलाफ स’ख्त कार्र’वाई की जाएगी।

इससे पहल बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सारण जिले के मढ़ौरा में मंगलवार की देर शाम अप’राधियों और एसआईटी की टीम के बीच हुई मुठ’भेड़ में श’हीद दारोगा मिथिलेश कुमार साह तथा सिपाही मोहम्मद अफरोज को बुधवार को सलामी दी। डीजीपी पटना से छपरा के पुलिस लाइन पहुंचे और मुठ’भेड़ में शहीद हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सलामी दी। डीजीपी के साथ सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार वर्मा, सारण के पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के पा’र्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर अंति’म विदाई दी।

बता दें कि सारण के मढ़ौरा में मंगलवार की शाम अप’राधियों की फाय’रिंग में एसआईटी के सब इंस्पेक्टर व एक जवान श’हीद हो गए। एक अन्य जवान ज’ख्मी हो गया। मृत’कों में 2009 बैच के सब इंस्पेक्टर (दारोगा) मिथिलेश कुमार साह व सिपाही फारूक शामिल हैं। ज’ख्मी जवान रजनीश कुमार की स्थिति भी गं’भीर बताई जा रही है। उसे सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। अ’पराधी एसआईटी की एक एके-47 राइफल और एक पिस्टल लूट ले गए। वहीं अ’पराधियों की एक पिस्टल और चार खोखे एसआईटी के हाथ लगे हैं।

शहीद मिथिलेश भोजपुर की पियरौंटा पंचायत के नागोपुर गांव के रहने वाले थे जबकि फारूक सहरसा के गम्हरिया निवासी थे। एसआईटी की टीम मढ़ौरा में एक कुख्यात गुट की टोह में गई थी। बताया जाता है कि टैक्सी स्टैंड के पास ह’थियारों के जखीरे के साथ स्कॉर्पियो पर सवार छह से अधिक अ’पराधी एसआईटी टीम को आते दिखे। टीम ने स्कॉर्पियो को रोकने की कोशिश की। लेकिन स्कॉर्पियो रुकते ही अप’राधियों ने फा’यरिंग शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी अत्याधुनिक ह’थियारों से लैस थे। उन लोगों ने एसआईटी टीम पर 15-20 राउंड फायरिंग की। वे फायरिंग करते हुए ही फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने खू’न से लथ’पथ तीन पुलिसकर्मियों को सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी। मढ़ौरा पुलिस पहुंची और तीनों को मढ़ौरा अस्पताल ले आई। वहां तैनात डॉक्टर ने मिथिलेश व फारुक को मृ’त घोषित कर दिया और रजनीश को सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading