इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के कारण देश में 542 लोगों को जान गवांनी पड़ी है. इसमें से करीब 50 प्रतिशत मामले सिर्फ महाराष्ट्र से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 14 अक्टूबर तक स्वाइन फ्लू के 1,793 मामले सामने आए हैं. इनमें 217 लोगों को जान गवांनी पड़ी है. देश भर में अब तक स्वाइन फ्लू के 6,803 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले साल यह आंकड़ा 38,811 का था जिसमें से 2,270 लोगों की मौत हुई थी.
एनडीटीवी के मुताबिक इस सूची में राजस्थान दूसरे नंबर पर है. राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 1,912 मामले सामने आए हैं जिनमें से 191 लोगों की मौत हुई है. गुजरात में 1,478 स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए और 45 लोगों को जान गवांनी पड़ी. दिल्ली में 12 अक्टूबर तक 111 मामले सामने आए जिनमें से एक की मौत हो गई.
देशभर में स्वाइन फ्लू के इस साल 6,000 से ज्यादा मामले सामने आए, 542 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा 1,793 मामले सामने आए जिनमें से 217 लोगों को जान गवानी पड़ी है