PATNA : मर्डर-लूट की वैकेंसी निकालने वाला शख्स धराया

PATNA : पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइकर्स गैंग द्वारा  सोशल मीड़िया पर भड़काउ पोस्ट डालने वाले को  पकड़ लिया है। पुलिस ने उसे कंकड़बाग थाना क्षेत्र से पकड़ा है। पकड़ा गया युवक भी नाबालिग  है और  सोशल साइट पर बाइकर्स गैंग में भर्ती होने की जो वैकेंसी रुपंक राइड्स ऑफ पटना किंग से जो ग्रुप  एडमिन  रुपक कुमार फर्जी नाम है।  मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जांच के दौरान उसके अकांउट से कई आपत्तिजनक तस्वीर और कंटेंट बरामद हुए है।

बताते चले कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट ने पटना पुलिस की नींद उड़ा दी थी। सोशल मीडिया पर पटना बाइकर्स गैंग में युवाओं को लिए जॉब ऑफर किया गया था। जिसमें हत्या, लूट और रंगदारी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले युवकों के संपर्क करने की बात की गई थी। इस पोस्ट को कई युवाओं द्वारा लाइक किया गया था। जिसके बाद से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी।

पटना में आतंक का पर्याय बने बाइकर्स गैंग ने एकबार फिर पुलिस की नींद उड़ा दी है। हालांकि इसबार पुलिस की नींद किसी आपराधिक घटना को लेकर नहीं उड़ी है, बल्कि बाइकर्स गैंग द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गया एक पोस्ट है। दरअसल पटना का एक बाइकर्स गैंग अब खतरनाक राह पर चल निकला हैं। असमाजिक और गैरकानूनी गतिविधियो में संलिप्त रहने वाले बाइकर्स गैंग ने अबसोशन मीडिया पर युवाओं को गैर-कानूनी जॉब ऑफर करना शुरू किया है। जॉब भी कोई ऐसा वैसा नहीं, बल्कि सीधे पुलिस को चुनौती देने वाला है।

पटना में बाईकर्स गैंग पहले से ही कई तरह के गैरकानूनी कामों में शामिल रहा है। बाइकर्स गैंग का मुख्य शहर में रंगदारी, जमीन कब्जा करना, पैसे लेकर रैली में शामिल होना है। हालांकि पुलिस इनपर लगाम लगाने के लिए कई स्पेशल टीम का गठन किया है। एसएसपी मनु महाराज खुद इस टीम की जिम्मेवारी संभाल रखी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading