अगर आपने अभी तक फ्लाइट से सफर नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए ही है। अब महज 9 रुपये में आप विमान से विदेश यात्रा का आनंद ले सकते हैं। जी हां ये ऑफर दिया है वियतनाम की वाइटजेट कंपनी ने जिसे लोग बिकिनी एयरलाइंस के नाम से भी जानते हैं। यह कंपनी आपको दिल्ली से हो चि मिन्ह की यात्रा सिर्फ 9 रुपये में कराएगी।

वियतनाम की इस बजट एयरलाइंस कंपनी ने जल्द ही दिल्ली से हो चि मिन्ह शहर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक दिसंबर से भारत में इस एयरलाइंस की सेवा शुरू हो जाएगी। भारत में नई शुरुआत करने जा रही इस कंपनी ने धमाकेदार एंट्री के लिए सुपर सेविंग टिकट ऑफर के तहत सिर्फ 9 रुपये में यात्रा कराने का ऐलान किया है। हालांकि ये प्रमोशनल ऑफर सिर्फ थ्री गोल्डन डे के दौरान ही मान्य होंगे।

भारत में नई शुरुआत करने जा रही इस वाइटजेट एयरलाइंस कंपनी के वाइस प्रसिडेंट ने कहा, ‘भारत हमारे लिए सर्वोच्च बाजारों में शुमार है और हम वहां सेवा की शुरुआत कर अपने फ्लाइंग नेटवर्क को और बढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि अपने नाम और अजब-गजब प्रमोशनल हथकंडे की वजह से बदनाम रही यह एयरलाइन कंपनी अभी हर दिन करीब 400 उड़ानों का संचालन करती है और अब तक 129 रुटों पर यह 80 मिलियन लोगों को यात्रा करा चुकी है।
