गूगल ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीकॉम कंपनियों के कमजोर नेटवर्क की जानकारी देने वाली अपनी सेवा को बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि कानूनी पचड़े में फंसने के ड’र से गूगल ने यह फैसला लिया है। गूगल अपनी इस सेवा के जरिए टेलीकॉम कंपनियों को यूजर्स के फोन में कमजोर नेटवर्क होने की सूचना देता था।
इसके बाद गूगल की रिपोर्ट के आधार पर कंपनियां उन इलाकों में अपने नेटवर्क पर काम करती थीं और उसे बेहतर बनाती थीं।

गूगल इस सेवा का लाभ रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों को मिलता। गूगल से मिलने वाली जानकारी के बाद ये टेलीकॉम कंपनियां अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम करती थीं। गूगल की प्रवक्ता विक्टोरिया कीअफ ने इस सेवा के बंद करने की पुष्टि की है। विक्टोरिया ने कहा कि इसकी जानकारी टेलीकॉम कंपनियों को भी दे दी गई है।
