
मेक्सिकों के इंजीनियरों ने एक रोबोटिक पेड़ तैयार किया है जिसका नाम बायोअर्बन है। यह पेड़ हर रोज 2,890 लोगों के लिए शुद्ध हवा तैयार कर सकता है।

इस रोबोटोकि पेड़ को लेकर इसे तैयार करने वाले इंजीनियरों का दावा है कि यह पेड़ पूरी तरह से असली पेड़ों की तरह काम करता है। यह वायुमंडल से प्रदूषित हवा को अवशोषित करता है और फिर साफ हवा छोड़ता है। यह पेड़ रोजाना 2,890 लोगों के लिए शुद्ध हवा तैयार करता है। इस पेड़ में एक मशीन सिस्टम लगा है जो प्रदूषित हवा को साफ करता है।

इस पेड़ की ऊंचाई 14 फीट है और इसमें हवा को साफ करके वायुमंडल में छोड़ने के लिए फोटोथिंसेसिस सिस्टम लगा है। इंजीनियर्स के दावे के मुताबिक यह पेड़ 368 असली पेड़ों के बराबर काम करता है।