बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन एक वेब सीरिज से डेब्यू करने जा रही है, जिसका निर्देशन लंचबॉक्स और फोटोग्राफ निर्देशक रितेश बत्रा करेंगे। सूत्रों की मानें तो यह वेब सीरीज इंदिरा गांधी की जिंदगी पर सागारिका घोष द्वारा लिखी किताब ‘इंदिरा: इंडियाज मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित होगी।

विद्या की इस वेब सीरीज पर काफी समय से काम चल रहा है। इस वेब सीरीज को लेकर विद्या कई बार मीडिया से बातें भी कर चुकी हैं।
सागारिका घोष की किताब पर बन रही यह वेब सीरीज के निर्माण के लिए विद्या ने उनकी किताब के राइट्स काफी पहले ही खरीद लिए हैं। देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनने जा रही सीरीज में विद्या के अलावा कौन कौन से कलाकार होंगे, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, साथ ही साथ यह भी नहीं पता चला है कि इंदिरा गांधी की भूमिका कौन निभाएगा।
