SAHARSA : नदी में दो बच्चों की डूब कर मौत, इलाके में पसरा मातम

SAHARSA : कोसी नदी में नहाने गए चार बच्चों में से दो की डूबकर मौत गई जबकि दो बच्चियों को बचा लिया गया है. जिसमे से एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. ये  हृदयविदारक घटना सहरसा के राजनपुर के विशनपुरघाट की है. जहां दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजनपुर पूरब मुहल्ला के रहने वाले चार बच्चे विशनपुरघाट पर स्नान करने गए थे. तभी तेज बहाव में सभी बच्चे डूबने लगे.  स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही डूब रहे बच्चों पर पड़ी सबने चारों बच्चों को बाहर निकाला पर तबतक दो बच्चों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 11 वर्षीय मोहम्मद सादिक और 09 वर्षिय बच्ची दरकसा शामिल है. सभी बच्चे अलग-अलग परिवार के बताए जा रहे हैं.

चार बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गये. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading