भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 5-0 से हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवां मिनट) ने पहला गोल किया जबकि शमशेर सिंह (18वां), नीलाकांता शर्मा (22वां), गुरसाहिबजीत सिंह (26वां) और मनदीप सिंह (27वां) ने बाकी गोल दागे।

न्यूजीलैंड की टीम दूसरे क्वॉर्टर में दो बार सर्कल में घुसने में कामयाब रही जबकि भारत ने तीन और गोल दाग दिए। नीलाकांता ने 22वें मिनट में तीसरा गोल किया।
इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह और मनदीप ने लगातार गोल दागे। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हो सका। आखिरी क्वॉर्टर में भारतीय डिफेंडरों ने दम’दार प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया।
