द’र्दनाक हा’दसा: गैस सिलेंडर में आ’ग लगने से युवक-युवती जिंदा ज’ले, देखें कैसे हुआ हा’दसा…

फरीदाबाद के मुजैड़ी गांव से बाहर एक कॉलोनी में खाना बनाते वक्त सिलेंडर से गैस लीक होने से मकान में आ’ग लग गई। इस आग में खाना बना रही एक युवती आग की लपटों से घिर गई। इस दौ’रान मकान में रहने वाले युवक ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो वह खुद भी बु’री तरह झु’ल गया। इस हाद’से में दोनों की मौ’त हो गई

सदर थाना बल्लभगढ़ इला’के के गांव मुजैडी से बाहर एक कॉलोनी बनी हुई है। प्रभुदयाल नामक एक व्यक्ति का परिवार इस कॉलोनी में किराए पर रहता है। कुछ समय पहले प्रभुदयाल का देहांत हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी व 18 साल की बेटी अंजू उसी मकान में रहती हैं। परिवार के गुजारे के लिए दोनों मां-बेटी आईएमटी इलाके में चाय की दुकान चलाती हैं। इनके मकान के ठीक सामने स्थित एक कमरे में झारखंड निवासी 32 वर्षीय अखिल नामक युवक अकेला किराये पर रहता था।

सदर थाना पुलिस के मुताबिक पड़ोसी होने की वजह से अंजू और उसकी मां का अखिल के साथ काफी मिलना-जुलना था। अखिल यहां ऑटो चलाकर अपना गुजारा चलाता था। अन्य दिनों की तरह मंगलवार सुबह भी दोनों मां-बेटी अपनी चाय की दुकान में चली गई थी। लेकिन दोपहर बाद वह खाना बनाने के लिए घर लौट आई। उधर, कल अखिल भी काम पर नहीं गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह एलपीजी गैस के चूल्हे पर खाना बनाने लगी।

बताया जाता है कि इसी दौ’रान अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे पूरे कमरे में आग लग गई। आग की लपटों में घिर जाने से अंजू बुरी तरह झुलस गई। वह अपनी जान बचाने के लिए चि’ल्लाने लगी। अंजू की चींख अपने कमरे में बैठे अखिल ने सुन ली। वह भाग कर अंजू के कमरे में जा पहुंचा और उसे बचाने का प्रयास करने लगा। बचाने के प्रयास में अखिल खुद भी आग की ल’पटों से घिर गया। चीख पुकार सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाकर दोनों को बीके अ’स्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अंजू को मृ’त घोषित कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading