PATNA : बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया है। कुमार विनोद को जिला भूअर्जन पदाधिकारी कैमूर बनाया गया है। विधान चंद्र यादव को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरवल बनाया गया है। पुरुषोत्तम पासवान को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहरसा बनाया गया है। विनोद प्रसाद सिंह को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुपौल के पद पर भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

