
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तरीख तय हो गयी है। आगामी 26 नवम्बर से 30 नवम्बर तक यह सत्र चलेगा। इस छोटे से सत्र में सरकार महत्वपूर्ण कार्यों का निबटारा करेगी। शीत कालीन सत्र को बुलाने पर नीतीश कैबिनेट ने आज मुहर लगा दी। बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 26 एजेंडों पर मुहर लगी है।