KISHANGANJ : रजाई दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

KISHANGANJ: किशनगंज में रमजान पुल ने निकट चुरीपट्टी में स्थित रजाई की दुकान में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के दुकानदार भी तेजी से फ़ैल रही आग को देखते हुए भयभीत हो गए और आनन-फानन में इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई.

आग की खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुँची और आग बुझाने के प्रयास में जुट गई. थोड़ी देर बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. हालांकि अग्निशमन टीम ने आसपास के दुकानों में आग को फैलने से रोक दिया। आसपास के लोगों के  मुताबिक आग अचानक लगी थी. फिलहाल आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading