
MADHUBANI : मधुबनी में शराब बरामदगी का सिलसिला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. पुलिस की सख्ती के बावजूद शराब के कारोबार से जुड़े लोग बाज नहीं आ रहे हैं. आज भी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब बरामदगी के कई मामलों के सामने आने से लोग हैरान हैं.
जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में छापामारी कर नेपाल निर्मित 225 लीटर देसी शराब, 750 एमएल के रॉयल स्टैग शराब के 12 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड 750 एमएल के दो बोतल एवं ब्लेंडर्स प्राइड 180 एमएल के 33 बोतल जब्त किए गए.

इस मामले में शिवलाल राम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि रामलाल एवं शंभू महतो नाम के दो लोग फरार बताए गए हैं. बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मझौरा महीनाथपुर बॉर्डर पर बने चेक पोस्ट पर पुलिस ने 1800 बोतल नेपाली शराब समेत 4 बाइक जब्त किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य फरार बताए गए हैं.

खीरहर थाना क्षेत्र के झिटकी गांव से 50 बोतल शराब समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खओना बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने 300 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.