दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बने ड्वेन जॉनसन, अक्षय कुमार पहुचे चौथे स्थान पर..

द रॉक के नाम से मशहूर रेसलर से एक्टर बने ड्वेन जॉनसन (रॉक) दुनिया के सर्वाध‍िक कमाई करने वाले एक्‍टर बन गए हैं. फोर्ब्‍स 2019 के मुताबिक पिछले साल दूसरे नंबर पर रहे ड्वेन ने इस साल जॉर्ज क्लूनी को कमाई के मामले में पछाड़ते हुए पहले पोजीशन पर जगह बना ली है. वहीं बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर दर्ज है.

हाल ही में जारी फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में ड्वेन हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं. जुमांजी और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी एक्शन मसाला फिल्मों में काम करने के बाद ड्वेन ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जून 2018 से लेकर इस साल जून 2019 के फिगर्स को देखें तो ड्वेन ने पिछले एक साल में 89.4 मिलियन डॉलर (6,39,54,97,200 रुपए) कमाए हैं.

इसमें उनका वेतन और फिल्मों से हुए मुनाफे का हिस्सा शामिल है. इसमें HBO पर आने वाले एपिसोड बैलेर्स से 700,000 डॉलर (5,00,76,600 रुपए) प्रति एपिसोड और अंडर आर्मर के साथ उनके कपड़ों, जूतों और हेडफोन की रॉयल्टी में सात आंकड़े शामिल हैं.

इस लिस्ट में टॉप-10 की सूची में एवेंजर्स एंडगेम के दो एक्टर्स क्रिस हेमस्वर्थ और रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी शामिल हैं. फोर्ब्स के मुताबिक क्रिस हेमस्वर्थ की कमाई 76.4 मिलियन डॉलर और रॉबर्ट की 66 मिलियन डॉलर पाई गई है. इस लिस्ट में ब्रैडली कूपर, क्रिस इवांस और पॉल रूड भी टॉप-10 में हैं. रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ब्रैडली कूपर ने अपनी फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ से 40 मिलियन डॉलर की कमाई की है. उन्होंने फिल्म में 57 मिलियन डॉलर लगाए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.