प्रिया प्रकाश वारियर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘श्रीदेवी बंगलो’ एक बार फिर ख’तरे में पड़ गई है। काफी समय पहले ही श्रीदेवी के पति बोनी कपूर इस फिल्म के निर्माताओं को लीगल नोटिस भेज चुके हैं, जिन्हें वह सभी कई बार नज़रअंदाज भी कर चुके हैं।लेकिन अब बोनी कपूर ने फिल्म के नाम पर कड़ी आ’पत्ति जताते हुए मेकर्स को ली’गल नो’टिस भेजने का मन बना लिया है ताकि वह फिल्म के टाइटल से श्रीदेवी के नाम का इस्तेमाल न कर सकें।

शुरुआत तब हुई जब फिल्म के टीजर में हीरोइन प्रिया की मौत का सीन उसी तरह दिखाया गया है जैसे श्रीदेवी की मौत होने की बात सामने आई थी।
पहले नोटिस भेजने पर डायरेक्टर प्रशांत माम्बुली ने कहा था, हमें बोनी कपूर से लीगल नोटिस मिला है और हम इसका सामना करेंगे। मेरी फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। मैंने बोनी को बताया कि श्रीदेवी एक कॉमन नाम है। मेरी फिल्म में लीड किरदार भी एक अभिनेत्री है।’ इसीलिए अब बोनी कपूर ने एक और नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है।
