पटना: विधायक अनंत सिंह आज कर सकते हैं सरेंडर, पुलिस हाई अ’लर्ट पर, देखें…

विधायक अनंत सिंह गुरुवार को कोर्ट में स’रेंडर कर सकते हैं। इस बात की चर्चा जोरों से चल रही थी। सूत्रों की मानें तो विधायक के कानूनी सलाहकारों ने भी उन्हें जल्द स’रेंडर करने की सलाह दी है। विधायक के सरेंडर करने को लेकर पुलिस भी अ’लर्ट है। बा’ढ़ से लेकर पटना कोर्ट के बाहर पुलिस नजर रख रही है। एसआईटी हर हाल में विधायक को गि’रफ्तार करना चाहती है।

राउटर से इंटरनेट चलाकर कर रहे कॉल

रणवीर यादव ने मंगलवार रात पूछताछ के दौ’रान कई चौंकाने वाले खु’लासे किए। उसने पुलिस को बताया कि विधायक अनंत सिंह और उसके भाई लल्लू मुखिया राउटर के जरिये इंटरनेट चलाकर फोन पर अपने खास लोगों से बात करते हैं। विशेष पुलिस टीम को चकमा देने के लिए सभी इंटरनेट कॉल कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने इसका भी तो’ड़ निकाल लिया है। विधायक के बारे में काफी जानकारियां पुलिस के हाथ लग चुकी हैं। एसआईटी की टेक्निकल सेल इस बाबत का’र्रवाई कर रही है।

पुलिस ऐसे कस रही है शि’कंजा

ह’त्या की योजना से जुड़ा एक आडियो वायरल होने के बाद से ही अनंत सिंह पुलिस के रडार पर आ गए थे। आडियो में ह’त्या की योजना में अनंत सिंह की आवाज की चर्चा आम हो गई। फॉ’रेंसिंक जांच के लिए अनंत ने अनंत की आवाज का नमूना लिया इसी बीच पुलिस के रे’ड पर बाहुबली के पैत्रिक आवास से प्रतिबं’धित व आधुनिक हथियार एके 47 और भारी संख्या में हैंड ग्रे’नेड ब’रामद हुई। बस फिर क्या था अनंत कानून के शिकंजे में आ गए। पुलिस उनकी गि’रफ्तारी के लिए वारंट का प्रयास कर ही रही थी कि जांच में प्रतिबंधित विस्फो’टक सेना के बताए गए। शनिवार देर रात पुलिस अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास में पहुंच गई लेकिन अनंत सिंह फ’रार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading