आरबीआई ने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक और बड़ी घोषणा की है। आरबीआई ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) सिस्टम का समय बढ़ा दिया है। ग्राहकों के लिए सुबह आठ बजे की बजाय सात बजे से RTGS शुरू होगा। यह नई सुविधा 26 अगस्त 2019 से शुरू होगी।

फिलहाल, ग्राहकों के लिए आरटीजीएस सिस्टम की टाइमिंग सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक है।
RTGS का मतलब है रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम। मतलब जैसे ही आप पैसा ट्रांसफर करें, कुछ ही देर में वह खाते में पहुंच जाए। आरटीजीएस दो लाख रुपये से अधिक के ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
