द’र्दनाक: सासाराम में 4 लेबर इंस्पेक्टर को बच्चा चो’र कहकर भीड़ ने कर दी ज’म्मकर पि’टाई, देखें..

#SASARAM #BIHAR #INDIA : सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के टोल गेट के समीप चार लेबर इंस्पेक्टरों को बच्चा चो’र कहकर जमकर पी’टाई कर दी। जिससे चारों अधिकारी बुरी तरह ज’ख्मी हो गए। आ’क्रोशित लोगों ने अधिकारियों के स्कार्पियो गाड़ी को भी छतिग्रस्त कर दिया। टोल कर्मियों द्वारा बीच बचाव करने पर चारों अधिकारियों की जान बची। वरना मॉ’ब लि’चिंग के शि’कार हो जाते।

घ’टना के संबंध में बताया जाता है कि लेबर इंस्पेक्टर सासाराम प्रशांत वर्मा, अंजनी कुमार कोचस, मुन्ना कुमार नोखा एवं दीपक कुमार चेनारी द्वारा संयुक्त रूप से लाइन होटलों पर बाल मजदूर के खिलाफ अभियान चला रहे थे।

इसी अभियान के दौरान शिवसागर मोड़ स्थित सुंदरम मिष्ठान दुकान पर छा’पेमारी करने पहुंच गए। जहां बाल मजदूर को काम करते पकड़ लिया। अधिकारियों ने उस बच्चा को गाड़ी में बैठा लिया और कहा कि बाल मजदूर के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस उम्र में मजदूरी करने के लिए कौन बुलाया। बच्चा को लेकर सासाराम की ओर निकल गए। उसके बार मिष्ठान दुकानदारों ने अधिकारियों के गाड़ी को पीछा करते हुए टोल गेट पर पकड़ लिया और उनकी पीटाई शुरू कर दी।

पहले दो बाइक पर सवार करीब पांच लोगों ने पी’टाई शुरू की। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। बिना सोचे-समझे सिर्फ पी’टाई कर रहे थे। यहां तक अधिकारियों की गाड़ी को भी छतिग्रस्त कर दिया गया। जिस गाड़ी से अधिकारी थे, उसमें उनका बोर्ड भी लगा हुआ था। इसके बाद भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आए और उनकी पि’टाई कर दी। शिवसागर सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि श्रम निरीक्षकों के बयान पर एफआईआर दर्ज करायी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading