
लैक्मे फैशन वीक से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लीजा हेडन बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। लीजा के साथ हार्दिक पांड्या रैंप वॉक करते नजर आए। लीजा और हार्दिक फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के लिए रैंप पर उतरे थे। लीजा ने डार्क मरून कलर की थाई-हाई स्लिट साड़ी पहनी थी।

हार्दिक ने अपने इस स्टाइलिश लुक को मैचिंग शूज के साथ कंप्लीट किया। ओवरऑल लीजा और हार्दिक का लुक क्लासी लग रहा था।
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
