रैंप पर उतरे हार्दिक पांड्या, लोगों ने रणवीर 2.0 कहकर किया ट्रोल, देखें..

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज दौरे से आराम दिया गया है। विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए, जब टीम इंडिया की घोषणा की गई तो हार्दिक को टी20, वनडे और टेस्ट तीनों टीम से आराम देने का फैसला लिया गया। लैक्मे फैशन वीक 2019 में हार्दिक रैंप पर उतरे, हार्दिक का आउटफिट काफी अलग नजर आया, जिसके बाद उन्हें लोग रणवीर 2.0 कहकर ट्रोल कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अजीबोगरीब आउटफिट पहनने के लिए मशहूर हैं। एक तरफ टीम इंडिया एंटीगा में टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी थी, वहीं दूसरी तरफ हार्दिप पांड्या रैंप पर वॉक करते नजर आए। हार्दिक के अलावा उनके भाई कुणाल पांड्या भी रैंप पर वॉक करते दिखे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.