द’र्दनाक हा’दसा: सीवर सफाई के दौ’रान 5 की मौ’त, बिहार के रहने वाले थे सभी मृ’तक, देखें…

गाजियाबाद के कृष्णा कुंज में सीवर के मेनहोल की सफाई के दौरान 5 सफाई कर्मियों की मौ’त हो गई। पांचों मृ’तक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने श’वों को क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में नंद ग्राम के पास सिहानी से सटी प्राइवेट कॉलोनी कृष्णाकुंज में गुरुवार को सीवर सफाई के लिए 13 फुट गहरे मेनहोल में उतरे पांच सफाई कर्मियों की दम घु’टने से मौ’त हो गई। घ’टना दोपहर 1:30 बजे की है। शवों को दोपहर 2:00 बजे के करीब बाहर निकाला गया।

बताया गया है कि जल निगम ने यहां सीवर लाइन बिछाई थी। अभी सीवर लाइन चालू नहीं हुई है। ठेकेदार के कर्मचारी इस सीवर लाइन को साफ करने के लिए इसमें उतरे थे। सीवर लाइन में बंद लगने के कारण गैस बनी हुई थी।

इसका इन सफाई कर्मचारियों ने ध्यान नहीं रखा।बताया जा रहा है कि पांचों मृ’तक आपस में रिश्तेदार थे और सभी बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। हालांकि, इनके घर का एड्रेस फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.