टेलीविजन की पुरानी ‘गोपी बहू’ जिया माणेक के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। ऐसी खबर आ रही है कि आपकी पुरानी ‘गोपी बहू’ 5 साल बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। स्पॉटब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जिया माणेक सुपरनैचुरल सीरियल ‘मनमोहिनी’ में नजर आएंगी।

इस सीरियल में जिया के किरदार का नाम गोपिका होगा। जिया आखरी बार ‘बड़ी दूर से आए हैं’ सीरियल में नजर आई थीं जिसके बाद अब वह ‘मनमोहिनी’ में दिखेंगी। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए जिया ने कहा- ‘गोपी और गोपि का दोनों किरदारों में बहुत अंतर है। जैसे जैसे सीरियल की कहानी आगे बढ़ेगी तो आपको पता चलेगा कि वह कितनी चालाक है।
