
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोतीझील ओवरब्रिज पर वाहन जां’च के दौरान संदि’ग्ध स्थितियों में एक स्कार्पियो में सवार एक युवती समेत 9 युवकों को हि’रासत में लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर मोतीझील ओवरब्रिज पर वाहन जांच के दौरान नगर थाना पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर महाराष्ट्र नंबर एक स्कार्पियो को जां’च हेतु रोका गया. स्कार्पियो में एक नाबा’लिग युवती के साथ 9 युवकों को देख कर श’क हुआ. सं’देह के आधार पर सभी को पूछताछ हेतु नगर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान युवती ने हिरा’सत में लिए गए युवकों में से एक युवक के साथ झारखण्ड के धनबाद में प्रेम विवाह किये जाने की बात स्वीकारी है. सभी पूर्वी चम्पारण के रक्सौल जिला के रहने वाले बताये जा रहे हैं और धनबाद से लौट रहे थे.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम सम्बन्ध था, जिसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने लोक-लाज के भ’य से बिना किसी को बताये युवती को झारखण्ड के धनबाद में अपने एक रिश्तेदार के घर भेज दिया. मौका पाते ही युवती ने अपने प्रेमी से संपर्क स्थापित कर उसे खुद के धनबाद में होने की जानकारी दी. युवक अपने दोस्तों को लेकर धनबाद पहुँच गया और युवती को भ’गा कर काठमांडू ले जा रहा था, की इस बीच सभी मुजफ्फरपुर पुलिस के ह’त्थे चढ़ गए.

सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक नगर रामनरेश पासवान ने भी सभी युवकों और युवती से पूछताछ की. इस सम्बन्ध में नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया की वाहन जां’च के दौरान सं’देह के आधार पर रक्सौल के 9 युवकों के साथ एक युवती को हि’रासत में लिया गया है, जिनका सत्या’पन कराया जा रहा है. सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. युवती द्वारा एक युवक के साथ प्रेम विवाह किये जाने की बात प्रकाश में आई है. परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

