रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड तक का सफर, देखें वीडियो..

रेलवे स्टेशन पर स्‍वर कोकिला’ लता मंगेशकर का चर्चित गीत ‘एक प्‍यार का नगमा है’ गाकर रातोंरात सोशल मीडिया पर छाईं रानू मंडल की जिंदगी अब बदल गई है। हाल ही में रानू मंडल का मेकओवर हुआ। इसके बाद अब उनके पास कई बड़े ऑफर्स आने लगे हैं। इन ऑफर्स में सबसे बड़ा ऑफर्स जानेमाने सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी नयी फिल्‍म में रानू को गाने का मौका दिया है। इस बात खुलासा खुद सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर दिया है।

हिमेश रेशमिया द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में रानू गाना रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं। वहीं हिमेश रेशमिया उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। हिमेश और रेनू के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे और उनके वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।


रानू मंडल पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहनेवाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी आंटी ने किया है। उन्‍होंने कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। रानू अपना गुजारा रेलवे स्‍टेशन और लोकल ट्रेन में गाकर करती हैं। इस दौरान किसी ने रानू को रानाघाट रेलवे स्‍टेशन पर गाते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading