जैसा की आप जानते हैं कि अखबारों की जगह अब सोशल मीडिया ने ले ली है। जिससे न जानें कितने हजारों पत्रकारों की नौकरी जा चुकी हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ा नुकसान ये भी है कि लोगों को अब स्थानीय घटनाओं से संबंधित जानकारी नहीं मिल पा रही है।

अब सोशल मीडिया ने अखबारों की जगह ले ली है। पिछले साल प्यू अनुसंधान केंद्र ने एक सर्वे किया था, जिसके मुताबिक 2008 से 2018 तक अमेरिकी समाचार पत्रों में काम कर रहे पत्रकारों की संख्या में 47 फीसदी की कमी आ गई है।

फेसबुक ने पेशेवर पत्रकारों को नौकरी देने का फैसला कर लिया है। रिपोर्टस के मुताबिक फेसबुक खबरें परोसने का तरीका बदलने की तैयारी कर रहा है। पहले फेसबुक खबरों को पोस्ट करने के लिए एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता था पर अब फेसबुक पेशेवर पत्रकारों की मदद लेगा। जिससे नौकरी के अनेक मौके पत्रकारों को मिलेंगे।