#TM #INDIA : तमिलनाडु के मदुरई में ऐसी बुजुर्ग महिला की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसको देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. एक 65 साल की बुजुर्ग महिला पिछले 19 साल से सार्वजनिक सौचालय में रह रही हैं. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कुरापाई 19 साल से तमिलनाडु के मदुरई के रामनद इलाके के पब्लिक टॉयलेट में रह रही हैं. टॉयलेट साफ कर वो कमाती हैं. वो रोज के 70 से 80 रुपये कमा लती हैं.

कुरापाई ने एएनआई को बताया- ‘वरिष्ठ नागरिक पेंशन के लिए मैंने आवेदन दिया था. मैंने कलेक्टर कार्यालय में कई अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ.’

आय का कोई अन्य स्रोत नहीं होने के कारण, करुप्पाई मजबूरी में ये काम कर रही हैं. उन्होंने कहा- ‘मेरे पास आय का कोई अन्य स्रोत नहीं है. इसलिए मैं यहां इस सार्वजनिक शौचालय में रहती हूं. मैं 70 से 80 रुपये दिन के कमा लेती हूं. मेरी एक बेटी है जो मुझसे कभी मिलने नहीं आती.’

उनकी स्टोरी पढ़ने के बाद कई लोगों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं. लोग ट्विटर पर मैसेज कर मदद के लिए आगे आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘हमें मदद करनी चाहिए. मैं योगदान देने को तैयार हूं.’ वहीं अन्य यूजर ने लिखा- ‘किसी भी संयोग से, क्या हम कुछ योगदान कर सकते हैं? मैं ऐसी तस्वीरें नहीं देख सकती. किसी भी तरह से उनकी मदद करने से मेरे दिल को राहत मिलेगी. मैं तमिलनाडु के सीएम से निवेदन करता हूं कि उनकी मदद करें.’

कुरापाई की मदद करने के लिए कई लोगों ने सरकारी अधिकारियों को टैग किया है और मदद करने का निवेदन किया है.
