भारत के जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद के प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले के बाद परमाणु यु’द्ध की ध’मकी देना पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को महंगा पड़ा। यहां एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद बाहर निकले शहीद को उनके बयान से नाराज लोगों ने घेर लिया और उन पर अंडे फेंके तथा ध’क्कामुक्की की।

अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख रशीद एक पुरस्कार समारोह में भाग लेकर यहां के एक होटल से बाहर निकले की वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन पर अंडे फेंके और धक्कामुक्की की। इस घटना के बाद लोग वहां से भाग निकले। पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के युवा संगठन पीपुल्स युवा संगठन यूरोप के प्रमुख आसिफ अली खान और पार्टी की ग्रेटर लंदन महिला शाखा की अध्यक्ष समाह नाज ने एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली।

दोनों ने कहा कि रेल मंत्री ने पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के खिलाफ अ’पशब्द कहे थे और इससे नाराज होकर यह कदम उठाया गया है, हालांकि दोनों ने बयान में ध’क्का मु’क्की नहीं करने और रशीद पर केवल अंडा फेंकने की बात को स्वीकार किया है। गौरतलब है कि भारत ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त करने के साथ ही राज्य का बंटवारा कर इसे दो हिस्सों लद्दाख् और जम्मू कश्मीर में विभाजित करने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश बना दिए थे। इस फैसले के बाद रशीद ने परमाणु युद्ध की धमकी दी थी। इसके अलावा दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा को भी बंद कर दिया गया था।