KBC में उन्नाव की नूपुर, जन्म पर नर्स ने फें’क दिया था डस्टबिन में, जानें रुला देने वाली इस दिव्यांग की कहानी…

कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर उन्नाव की नूपुर ने जिले को गौरवान्वित कर दिया। महानायक अभिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देकर नूपुर ने गुरुवार को 10 हजार रुपये जीते। शुक्रवार रात नौ बजे वह एक बार फिर अमिताभ के सवालों के जवाब देते नजर आएंगी। दि’व्यांग होने के बाद भी नूपुर के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह जज्बे के साथ अपने लक्ष्य को आगे बढ़ाती रहीं और अमिताभ हर जवाब पर ताली बजा उत्साहवर्धन करते रहे।

उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र के कपूरपुर गांव के रहने वाले रामकुमार सिंह की बेटी नुपूर किसान परिवार से हैं। जन्म के छह माह बाद जब माता-पिता को विकलांगता का पता चला तो उसे ठीक कराने के लिए काफी दौड़-भाग की लेकिन हकीम-वैध और डॉक्टरों की दवा उसे ठीक न कर पाई। बड़े होने पर कानपुर के एक विकलांग स्कूल में दाखिला करा दिया।

नूपुर की काबिलित देखकर शिक्षकों ने सामान्य स्कूल में पढ़ने की सलाह दी। फिर उसका कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन हुआ। कुछ समय बाद नूपुर को उसके नाना जगतपाल और नानी पद्मा सिंह कानपुर स्थित घर गांधीग्राम ले आए। बाल भवन फूलबाग में प्रारंभिक ट्रेनिंग लेकर वह सामान्य बच्चों की श्रेणी में आ गई। केबीसी में जाने के लिए वह काफी समय से प्रयासरत थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading