गुजरात के छात्रों संग आयुष्मान ने मनाया जन्माष्टमी का त्योहार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म “ड्रीम गर्ल” के साथ खूब सुर्खियां बटोर रहे है। आयुष्मान ने गुजरात के वडोदरा शहर का दौरा किया, जहाँ अभिनेता ने एक कॉलेज में अपने युवा प्रशंसकों से मुलाक़ात की और ‘जय श्री कृष्णा’ के साथ अभिवादन करने के बाद, उनके साथ मिल कर जन्माष्टमी का त्योहार भी सेलिब्रेट किया।

add

हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री के उभरते सुपरस्टार को अपने बीच देखकर छात्रों का उत्साह अपने चरम पर रहा, हर कोई आयुष्मान की आगामी फिल्म “ड्रीम गर्ल” के लिए उत्साहित नज़र आया।

आयुष्मान ने फिर यहां खूब हर्षो उल्लास के साथ दही हांडी भी फोड़ी, जिसके बाद अपनी फिल्म के नए रिलीज़ हुए गाने राधे राधे पर यहां मौजूद कॉलेज के छात्रों संग गाने पर ठुमके भी लगाए।

img-20190821-wa0004-1401944873.jpg

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.