#UP #INDIA : आगरा के बगदा (ताजगंज) के पास बुधवार रात को लू’ट के दौरान पैर में गोली लगने से घा’यल मोहन शर्मा ने ब’दमाशों से जमकर लो’हा लिया। घटना के समय मोहन के साथ उनकी पत्नी, भतीजा और दो छोटे बच्चे थे। जैसे ही बदमाशों ने गोली चलाई तो पत्नी दोनों बच्चों को अपने सीने से लगाकर एक घर की ओर दौड़ी। भतीजे ने पुलिस को फोन किया। यदि मोहन बदमाशों से नहीं भि’ड़ते तो पांच जानें मुश्किल में आ जातीं।

शमसाबाद रोड स्थित जीआर अस्पताल में भर्ती मोहन शर्मा की पत्नी रुचि शर्मा ने बताया कि कहरई मोड़ पर दुकान को बंद करके हम सब घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही तेज सिंह से बाइक सवार तीन बदमाश लू’ट कर रहे थे। पहले उन्हें लगा कि कोई शराबी आपस में झ’गड़ रहे हैं। पास जाकर देखा तो गांव के तेज सिंह को तीन बदमाश हथिया’र दिखाकर लू’ट रहे थे। उन्होंने हम लोगों से मदद मांगी।

मोहन ने बदमाशों को ह’ड़काया। बदमाशों को लगा कि वे फंस गए हैं, तो उन्होंने एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं। एक गोली मोहन के पैर में लगी। तेज सिंह और मोहन के भतीजे पवन ने उन्हें संभाला। रुचि अपने दोनों बच्चों राघव और वंश को सीने से लगाकर एक घर की ओर भागी। उस घर के लोगों से मदद मांगी। शोर-शराबा होने पर बदमाश भाग निकले।