बच्चा चो’री के संदेह में लोगों ने महिला को दौड़ा-दौड़ा कर पी’टा…….

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में शनिवार रात बच्चा चो’री के संदेह में भीड़ ने मानसिक रूप से कमजोर एक महिला की पि’टाई कर दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बचाया. मामले में पुलिस अधीक्षक यशवीर के निर्देश पर छह ग्रामीणों के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मु’कदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में शनिवार देर रात मानसिक रूप से कमजोर महिला को बच्चा चो’र बताकर उसके साथ ग्रामीणों ने मारपी’ट की. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को ब’चा लिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह ने क्षेत्र के लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की गुजारिश की है. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी का’र्रवाई की जायेगी.

(इस खबर को मुजफ्फरपुर न्यूज़ टीम ने संपादित नहीं किया है. यह एनडीटीवी फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.