अभिनेता अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन अब्राहम की बटला हाउस फिल्म को रिलीज हुए वैसे तो 8 दिन हो चुके हैं। बीते 8 दिन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई के कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। अक्षय कुमार और विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 128 करोड़ 16 लाख रुपये की कमाई कर ली है।

इस फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़नी शुरू हो चुकी है। वहीं मिशन मंगल के साथ रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘बाटला हाउस’ के पहले हफ्ते का कलेक्शन 66 करोड़ रुपये रहा। जॉन अब्राहम की सोलो फिल्म बाटला हाउस का दम बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है। फिल्म रिलीज के बाद छह दिनों में 57.82 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
