पाकिस्तान में परफॉर्मेंस के बाद मीका सिंह पर ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने बैन लगा दिया था हालांकि मीका के माफी मांगने के बाद बैन हटा लिया गया।

अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने मीका सिंह का साथ दिया और एक वीडियो शेयर किया। शिल्पा कहती हैं कि ‘अगर मेरा देश मुझे वीजा देता है और उनका देश मेरा स्वागत करता है तो मैं जरूर पाकिस्तान जाऊंगी। एक कलाकार होने के नाते मैं परफॉर्म करूंगी। ये मेरा हक है। मुझे कोई रोक नहीं सकता। किसी कलाकार को आप ऐसे बैन नहीं कर सकते।’

शिल्पा आगे कहती हैं कि ‘मुझे रोजी रोटी कमाने के लिए किसी माध्यम की जरूरत नहीं है। मैं रास्ते पर स्टेज बनाकर वहां परफॉर्म करके पैसे कमा सकती हूं। इन लोगों से मैं बिल्कुल नहीं ड’रती हूं। किसी का बाप मुझे नहीं रोक सकता है ना किसी को रोक सकता है। मीका सिंह को जबरदस्ती प्रता’ड़ित करके सॉरी बुलवाया गया है।’

शिल्पा ने कहा कि ‘मीका सिंह पर बैन लगाने वाली फेडरेशन जो है उसके जैसे 50 तरह के फेडरेशन बने हुए हैं। सभी को पैसे खाने हैं।
