भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रोबेशनरी अधिकारी (पीओ) मुख्य परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों के परिणाम एसबीआई ने 24 अगस्त, 2019 यानी आज सुबह अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। एसबीआई मुख्य परीक्षा 20 जुलाई, 2019 को देश भर के 81 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई थी।
मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद जल्द ही उम्मीदवारों के इंटरव्यू कॉल लेटर भी एसबीआई द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।

ऐसे करें डाउनलोड
1 : सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 2 : एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा परिणाम 2019 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3 : नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज कर, सबमिट करें।
4 : परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे, उसे डाउनलोड करें।
5 : SBI PO मुख्य परीक्षा परिणाम का एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
