अनोखी पहल! बिहार के इस जिले में बेटी के जन्म पर लगाते हैं नौ पौधे, देखें…

अनोखी पहल! बिहार में लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड में बेटियों के जन्म पर नौ पौधे लगाए जाते हैं। साल के तीन से चार माह पौधा लगाने का काम होता है और शेष समय में जन्म लेने वाली बेटियों के आंकड़े ज’मा करते हैं। इस अनोखी पहल की शुरुआत यहां के समाजसेवी सह प्रखंड प्रमुख पति रामविलास शर्मा ने की। रामविलास अबतक 5300 पौधे लगा चुके हैं, जिसमें करीब चार हजार पौधे अब भी सुरक्षित हैं।

रामविलास ने 26 जनवरी 2017 से यह अभि’यान शुरू किया। खास बात यह है कि वे 90 फीसदी पौधे बच्चों के हाथों से ही लगवाते हैं। ऐसा करने का उनका उद्देश्य यह है कि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति दिलचस्पी बढ़े और आगे चलकर बच्चे भी पर्यावरण मित्र बनें।

सार्वजनिक जगहों पर पौधरोपण

पौधा लगाने का काम सार्वजनिक स्थलों, स्कूल परिसर, सरकारी कार्यालयों के परिसरों आदि जगहों पर किया जाता है। किसान भी यदि पौधा लगाना चाहते हैं, तो उन्हें पौधा उपलब्ध कराया जाता है। रामविलास की इच्छा है कि पूरा प्रखंड क्षेत्र हरा-भरा रहे। अगले वर्ष के फाल्गुन माह तक 25 हजार पौधे लगाने का उन्होंने लक्ष्य रखा है।

हिन्दी कैलेंडर के अनुसार आश्विन में नवरात्र के सभी नौ दिन, अगहन व फाल्गुन में अधिक से अधिक पौधे लगाते हैं। सावन व भा’दो में मा’मूली तौर पर पौधे लगाए जाते हैं। बचे समय में प्रखंड के मोहनपुर स्थित पीएचसी से जन्म लेने वाली बेटियों की सूची एकत्रित करते हैं।रामविलास को पौधा लगाने की प्रेरणा एक सभा में मिली। उस सभा में एक राष्ट्रीय स्तर के नेता ने किसी गांव में बेटी के जन्म पर एक पौधा लगाने की बात की तो उनको बुरा लगा।

तब से उन्होंने प्रण लिया कि वे गांव ही नहीं बल्कि पूरे प्रखंड में एक बेटी के जन्म पर नौ पौधे लगाएंगे। उन्होंने बताया कि बेटी दुर्गा का रूप होती है। देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। इसलिए वे बेटी के जन्म पर नौ पौधे लगाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.