जल्द ही किराना स्टोर्स से साझेदारी करेगा अमेजन

देश की दिग्गज ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन जल्द ही किराना स्टोर्स से साझेदारी करने जा रही है। रिलायंस जियो से ट’क्कर लेने के लिए कंपनी यह कदम उठाने जा रही है। इसके तहत कंपनी घरों के पास स्थित किराना बेचने वालों से टाईअप करेगी। इसके जरिए मोबाइल से लेकर के ग्रोसरी तक की डिलिवरी की जाएगी।

add

कंपनी शुरुआत में घर के पास मोबाइल बेचने वाले छोटे दुकानदारों से टाईअप करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने बंगलूरू स्थित स्टार्टअप कंपनी शॉपएक्स के साथ टाईअप किया है, जो किराना स्टोर्स को बड़े रिटेलर्स और एफएमसीजी कंपनियों के साथ डिजिटल कनेक्ट करती है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी छोटे व्यापारी जैसे कि किराना स्टोर्स के साथ अमेजन ईजी, आईऐवस्पेस, सर्विस पार्टनर के साथ उनको जोड़ेगी।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.