भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के नि’धन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शो’क जताया है. लालू यादव ने कहा कि अरुण जेटली के साथ हम लोग जेपी आंदोलन में काम किए थे. बहुत ही अच्छे नेक दिल इंसान थे.

दरअसल, ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ यादव लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची के रिम्स गए थे. लालू यादव ने शंभूनाथ यादव के समक्ष अरुण जेटली के निधन पर शो’क व्यक्त किया.लालू प्रसाद यादव से मिलकर निकले शंभू यादव ने बतलाया कि लालू प्रसाद ने अरुण जेटली के नि’धन पर शो’क जताया है.
इस दौरान उन्होंने लालू यादव का स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है लालू यादव हमारे कृष्ण हैं और वे जेल में हैं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जल्द बाहर निकले.

