सनी देओल के साथ वायरल हुई करीना कपूर की तस्वीर, करण ने कही दिल की बात

डांस इंडिया डांस में पल पल दिल के पास की टीम

हिंदी सिनेमा के अभिनेता और भाजपा  सांसद सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म ‘पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान ही करण देओल और करीना कपूर खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

add

फिल्म के प्रमोशन के लिए पल पल दिल के पास के स्टार्स करण देओल और सहर बाम्बा पहुंचे डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस।’ इस शो के जज पैनेल में शामिल हैं करीना कपूर खान, ऐसे में करण ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ एक फोटो शेयर की है।

add

सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए करण देओल ने लिखा- ‘प्रमोशन की इससे बेहतर शुरुआत क्या हो सकती है कि अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ सेट पर मौजूद रहने का मौका मिले।’ करण की करीना के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.