डिज्नी प्लस ने मार्वल स्टूडियो के नए सुपरहीरोज की घोषणा की

डिज्नी प्लस ने शनिवार को मार्वल स्टूडियो के नए सुपरहीरोज की घोषणा की है। डिज्नी प्लस ने मार्वल स्टूडियो के ‘शी हल्क’,’मिस मार्वेल’ और ‘मून नाइट’ जैसे सुपरहीरोज की फिल्मों की घोषणा की है। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीज ने भी अपने नए सुपरहीरोज के बारे में खुलासा करते हुए इस बात की पुष्टि की है।

add

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार मार्वल स्टूडियो के इन नए सुपरहीरोज की फिल्में जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर प्रसारित होंगी। इसके साथ मार्वल स्टूडियोज अपना पहला मुस्लिम सुपरहीरो भी लॉन्च कर रहा है। स्टूडियो के इस सुपरहीरो का नाम मिस मार्वेल है और ये महिला सुपरहीरो है।

add.jpg

केविन फीज के अनुसार मिस मार्वेल को पहले डिज्नी प्लस की सीरीज में दिखाया जाएगा इसके बाद ये सुपरहीरो मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में नजर आ सकती है। मिस मार्वेल की शक्तियों पर बात करते हुए केविन फीज ने कहा है कि ये युवा अभिनेत्री का किरदार होगा जिसका नाम कमाला खान होगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.