PM मोदी पर फिल्म बनाने के बाद अब विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्म लेकर आ रहे हैं विवेक ओबेरॉय, देखें…

मिशन मंगल और बाटला हाउस के बाद, देशभक्ति का अगला डोज लेने के लिए तैयार हो जाइए, इस बार अक्षय कुमार से नहीं, जॉन अब्राहम से भी नहीं बल्कि विवेक ओबेरॉय से. प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक के बाद, विवेक ओबेरॉय ने एनाउंस किया है कि वह ‘बालाकोट’ नाम की एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिल्म बनेगी ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ पर. वही ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जो पुलवामा हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान के ऊपर की थी.

उस हम’ले में भारत ने कुछ आतंकी ठिकानों को नि’शाना बनाया था. इसके बाद पाकिस्तान के कुछ जहाजों ने भारतीय सीमा में घु’सने की कोशिश की थी. उसी समय विंग कमांडर अभिनंदन का नाम सामने आया.अभिनंदन वर्द्धमान, इंडियन एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं. बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों ही देशों के बीच त’नाव बढ़ गया था.

पाकिस्तानी विमानों ने भारतीय सीमा में घुस’ने की कोशिश की थी. अभिनंदन ने पाकिस्तान के एक विमान एफ-16 का पीछा किया. उस विमान को तो गि’रा दिया, लेकिन इस च’क्कर में उनका खुद का विमान ‘मिग 21’ क्रैश हो गया. एक पैरासूट की मदद से वह उतरे लेकिन पाकिस्तान की धरती पर. बस फिर क्या था, पाकिस्तान की आर्मी ने उन्हें गि’रफ्तार कर लिया.

लेकिन जेनेवा कन्वेंशन की वजह से पाकिस्तान को उन्हें छोड़ना पड़ा. उसके बाद जो हुआ, वह इतिहास बन गया. भारत में एक हीरो की तरह उनका स्वागत हुआ. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स बदल लीं, टीवी चैनलों ने भी अभिनंदन को रात-दिन चलाया. खूब टीआरपी आई, बस इन्हीं अभिनंदन के इर्द-गिर्द ये फिल्म बनने जा रही है. उस अभिनंदन पर जिसे भारत सरकार ने वीर चक्र से सम्मानित किया है.

फिल्म का अनाउंस करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा:-

‘एक प्राउड इंडियन, एक देशभक्त और फ़िल्मी दुनिया से होने के नाते, यह मेरी जिम्मेदारी बनती है, कि अपने देश की सेना की असली ता’कत सबके सामने लेकर आऊं. इसमें हम अभिनंदन जैसे जाबांज ऑफिसर्स की बहादुरी के बारे में बताएंगे, जो दुश्मन की सीमा के अंदर घु’स गए, और उसके बाद वह किया जिस पर हर भारतीय को गर्व हुआ. मैंने पुलवामा अ’टैक से लेकर बालाकोट एय’रस्ट्राइक तक की हर खबर को अच्छे से फॉलो किया है. स्ट्राइक के बाद से ही तमाम तरह की कल्पनाएं की जा रहीं थीं, तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे. ये फिल्म उन सबका जवाब देगी. मैं इंडियन एयर फ़ोर्स का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमपर विश्वास किया. मुझे उम्मीद है हम इस कहानी के साथ न्याय करेंगे’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading