स्मार्टफोन निर्माता कंपनी TECNO एक नई सीरीज के तहत भारत में फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि टेक्वो की स्पार्क सीरीज के फोन की कीमत 5,000-8,000 रुपये के बीच होगी। साथ ही यह भी खबर है कि स्पार्क सीरीज के तहत कुल चार स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे।

लीक रिपोर्ट की मानें तो टेक्नो के स्पार्क सीरीज के फोन में डुअल VoLTE सपोर्ट, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन की लॉन्चिंग अगले सप्ताह में होने वाली है।
लीक फोटो से पता चल रहा है कि इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही फ्रंट में फ्लैश लाइट भी मिलेगी।
