आवश्यक निर्देश: बच्चों की पहुंच से दूर टांगे जाएंगे कंडोम के बॉक्स, जानें…

उत्तर प्रदेश के बरेली में जिला महिला अ’स्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ स्वास्थ्य इकाइयों पर भी परिवार नियोजन के तहत कंडोम बॉक्स लगाए जाएंगे। प्रदेश के 57 जनपदों में यह पहल की गई है। इसमें बरेली भी शामिल है। खास बात यह है कि कंडोम बॉक्स लगाने की ऊंचाई भी इस बार तय की गई है और निर्देश दिया गया है कि बॉक्स बच्चों की पहुंच से दूर रहे। बॉक्स में रखे जाने वाले कंडोम की संख्या और उनकी खपत का रि’कॉर्ड भी रखा जाएगा।

नोडल अधिकारी डॉ. साधना अग्रवाल ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के संसाधनों को नवविवाहित जोड़ों और दो बच्चों में अंतराल रखने वाले दंपतियों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में यह पहल की गई है। शासन ने प्रदेश में उन जिलों को शामिल किया है, जहां जनसंख्या वृ’द्धि की दर अधिक है। इसमें जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में कंडोम बॉक्स लगाने का निर्देश दिया गया है।

स्थान का चयन बाद में होगा। जिले में 465 स्वास्थ्य इकाइयों पर यह योजना शुरू की जाएगी। स्थान के चिह्नीकरण के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि लोगों का उस स्थान पर अधिक से अधिक आना जाना रहता हो। साथ ही कंडोम बॉक्स इस तरह बनाए जाएंगे कि वह छोटे बच्चों की पहुंच से दूर हो। उन्होंने बताया की इस कंडोम बॉक्स की प्रत्येक सप्ताह रिपोर्टिंग होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.