MS Dhoni का नया अवतार हुआ सोशल मीडिया पे वायरल, इस लुक में नज़र आए माही, देखें…

#MSDhoni #NewLook: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जम्मू-कश्मीर में इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देकर लौट आए हैं। 15 दिन ड्यूटी और करीब एक महीने तक ट्रेनिंग करने के बाद कश्मीर से लौटे एमएस धौनी अब अपने बाकी कामों में व्यस्त हैं। इसी बीच वे अपने एड शूट भी कर रहे हैं, जो अलग-अलग ब्रांड्स के हैं।

इसी दौरान के कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धौनी का नया अवतार देखा जा सकता है। 38 वर्षीय धौनी का नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल, तस्वीर और वीडियो जयपुर की है जहां धौनी ने अपने सिर पर काला बान्दाना बांध रखा है।

भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि सम्मान के रूप में पाने वाले धौनी जल्द क्रिकेट के मैदान पर कदम रख सकते हैं। गौरतलब है कि 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस की शाम को उन्होंने लद्दाख में बिताई जहां सियाचीन वॉर मेमोरियल पर उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

उसके अगले दिन वे लेह में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नज़र आए। इसके बाद वे दिल्ली लौट आए और फिर वहां से रांची के लिए निकल गए। लेकिन अब धौनी मुंबई और अन्य जगहों पर अपने व्यवसायिक कामों को निपटा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.