भारत में शो’क की लहर: दिल्ली जाकर CM नीतीश ने दी अरुण जेटली को श्रद्धांजलि, देखें…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अरुण जेटली के नि’धन की सूचना मिलते ही अपने सारे पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। साथ ही बिहार में दो दिवसीय शो’क की उन्होंने घोषणा की। इसके बाद यात्री सेवा विमान से देर शाम दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली के ए-44 कैलाश कॉलोनी में स्व. जेटली के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके शो’क-संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़’स बंधाया।

मुख्यमंत्री ने अरुण जेटली के नि’धन पर दु’ख जताया और कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वह एक उत्कृष्ट न्यायविद भी थे। उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया।

उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। अरुण जेटली से मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके नि’धन से मैं काफी मर्मा’हत हूं। अरुण जेटली का नि’धन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु’ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गौरतलब हो कि शनिवार और रविवार को राज्य में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सरकार का कोई भी कार्यक्रम और समारोह नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने अपने शनिवार और रविवार के सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए। उनको शनिवार को गया में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, जहां वह नहीं गये।

वहीं रविवार को राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने रांची जाना था, पर वहां भी अब नहीं जाएंगे। दिल्ली जाक स्व. जेटली को श्रद्धांजलि देने वालों में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, जल संसाधन मंत्री संजय झा और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आदि भी शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading